भर्ती करने में लग गए दो साल, सभी फेल, खाली रह गए पद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीनियर स्केल स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा में एक भी अभ्यर्थी उत्तीर्ण नहीं हो पाया, जिसके चलते दोनों पद खाली रह गए हैं। प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने दो साल पहले पोस्ट कोड 546 के तहत इन दो पदों के लिए आवेदन मांगे थे।
आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि अक्तूबर 2016 में आवेदन लेने के बाद आयोग ने 29 नवंबर 2017 को लिखित परीक्षा का आयोजन किया।
लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों के लिए आयोग ने 2 फरवरी 2018 को शॉर्टहैंड व टाइपिंग टेस्ट का आयोजन किया। आयोग ने तीन अभ्यर्थियों को स्किल टेस्ट के लिए बुलाया था, लेकिन दो ही अभ्यर्थी स्किल टेस्ट में भाग ले पाए।
जबकि एक अभ्यर्थी अनपुस्थित रहा। दोनों ही अभ्यर्थी आवश्यक शैक्षणिक योग्यता को पूरा नहीं कर पाए हैं। इसके चलते सामान्य श्रेणी के दो पद खाली रह गए हैं।