फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hpssc declared senior assistant result

HPSSC: सीनियर असिस्टेंट समेत तीन भर्ती परीक्षाओं के परिणाम घोषित

Wed, 28 Feb 2018 12:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर Updated Wed, 28 Feb 2018 12:39 PM IST
विज्ञापन
hpssc declared senior assistant result

हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने सीनियर असिस्टेंट समेत तीन भर्ती परीक्षाओं का परिणाम घोषित कर दिया है। लिखित परीक्षा की मेरिट के आधार पर अभ्यर्थियों का चयन पंद्रह अंकों की मूल्यांकन परीक्षा के लिए गया गया है। कुछ पोस्ट कोड का फाइनल परिणाम पूर्व में आयोजित लिखित और मूल्यांकन के बाद निकाला गया है।

विज्ञापन


सीनियर असिस्टेंट का परीक्षा परिणाम घोषित 
प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने मंगलवार को एसटी (अनारक्षित) सीनियर असिस्टेंट (अकाउंट) के एक पद के लिए ली गई परीक्षा (पोस्ट कोड-502) का परिणाम घोषित कर दिया है। यह परीक्षा 27 दिसंबर 2017 को ली गई थी। इस एक पद के लिए चार लोगों ने परीक्षा दी थी। परीक्षा में रोल नंबर 502000037, विनोद कुमार 53.55 अंक लेकर उत्तीर्ण हुआ है।
विज्ञापन


आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर का कहना है कि मंगलवार को सीनियर असिस्टेंट (अकाउंट), सेल्समैन और अकाउंटेंट के पदों के लिए ली गई परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को आगामी चयन प्रक्रिया के लिए सूचीबद्ध किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सेल्समैन की परीक्षा का रिजल्ट निकाला 
प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने मंगलवार को सेल्समैन के एक पद ओबीसी अनारक्षित और दो पद एससी अनारक्षित के लिए ली गई परीक्षा (पोस्ट कोड-554) का परिणाम घोषित कर दिया है। 29 जनवरी को हुई इस परीक्षा में 97 अभ्यर्थियों ने भाग लिया था।

इनमें 12 अभ्यर्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। उत्तीर्ण अभ्यर्थियों में रोलनंबर 554000041, 554000058, 554000070, 554000106, 554000111, 554000112, 554000155, 554000164, 554000171, 554000173, 554000208, 554000225 ने परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है। इन्हें आगामी चयन प्रक्रिया के लिए सूचीबद्ध कर लिया गया है। 

अकाउंटेंट की परीक्षा का परिणाम घोषित 
प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने अकाउंटेंट के सामान्य अनारक्षित एक और एससी अनारक्षित के दो पदों के लिए ली गई लिखित परीक्षा (पोस्ट कोड-563)का परिणाम घोषित कर दिया है। 23 जनवरी 2018 को हुई इस परीक्षा में 177 अभ्यर्थियों ने भाग लिया था।


इनमें से दस अभ्यर्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है और उनका चयन आगामी प्रक्रिया के लिए हुआ है। उत्तीर्ण अभ्यर्थियों में रोलनंबर 563000029, 563000081, 563000110, 563000149, 563000184, 563000255, 563000287, 563000295, 563000362 और 563000532 शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed