{"_id":"5d1616608ebc3e3c71462262","slug":"hpssc-declared-result-of-tgt-non-medical","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीजीटी नॉन मेडिकल का परिणाम घोषित, 614 उम्मीदवार पास","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
टीजीटी नॉन मेडिकल का परिणाम घोषित, 614 उम्मीदवार पास
Fri, 28 Jun 2019 07:03 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 28 Jun 2019 07:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने शिक्षा विभाग में टीजीटी नॉन मेडिकल के 199 पदों को भरने के लिए ली लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। लिखित परीक्षा की मेरिट के आधार पर 614 उम्मीदवारों का चयन मूल्यांकन परीक्षा के लिए किया गया है।
विज्ञापन
आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि पोस्ट कोड 700 में आयोग ने शिक्षा विभाग में टीजीटी नॉन मेडिकल के 199 पदों को भरने के लिए दिसंबर 2018 में आवेदन मांगे थे।
विज्ञापन
आयोग के पास 7483 आवेदन आए, जिसमें से 6642 आवेदन ही सही पाए गए। शेष अधूरे आवेदनों को रद्द कर दिया गया। आवेदन पत्रों की छंटनी के बाद आयोग ने लिखित परीक्षा करवाई। इसमें केवल 5814 अभ्यर्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
आयोग के सचिव ने बताया कि अब 22 जुलाई से 25 जुलाई के बीच आयोग के कार्यालय में चयनित उम्मीदवारों के लिए 15 अंकों की मूल्यांकन परीक्षा करवाई जाएगी।