{"_id":"5bd87965bdec2269935788bc","slug":"hpssc-declared-result-of-shashtri-recruitment-examination","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचपीएसएससी: शास्त्री भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
एचपीएसएससी: शास्त्री भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Wed, 31 Oct 2018 10:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग में शास्त्री अध्यापक के 200 पदों को भरने के लिए आयोजित भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। अंतिम परीक्षा में 196 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। जबकि योग्य अभ्यर्थी न मिलने के कारण 4 पद खाली रह गए हैं।
विज्ञापन
आयोग ने पोस्ट कोड 635 के तहत प्रारंभिक शिक्षा विभाग में शास्त्री के 200 पदों को भरने के लिए सितंबर 2017 को प्रदेश भर के अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे थे। आवेदन आने के बाद आयोग ने मई 2018 को लिखित परीक्षा का आयोजन किया।
विज्ञापन
लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों के लिए आयोग ने सितंबर माह में 15 अंकों की मूल्यांकन परीक्षा का संचालन किया। लिखित और मूल्यांकन परीक्षा की मेरिट के आधार पर आयोग ने 196 अभ्यर्थियों को सफल घोषित कर दिया है।
विज्ञापन
इसके साथ ही आयोग ने चयनित अभ्यर्थियों को प्रदेशभर के विभिन्न स्कूलों में तैनाती की सूची भी जारी कर दी है। आयोग के सचिव डॉक्टर जितेंद्र कंवर ने बताया की सामान्य वर्ग स्वतंत्रता सेनानी श्रेणी से एक पद, ओबीसी स्वतंत्रता सेनानी श्रेणी से एक पद और अनुसूचित जाति स्वतंत्रता सेनानी श्रेणी से 2 पदों के लिए कोई भी योग्य अभ्यर्थी ना मिलने के कारण खाली रह गए हैं।