फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hpssc declared result of post code 594, 590 and 591

मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर, साइंटिफिक असिस्टेंट का परीक्षा परिणाम घोषित

Wed, 25 Jul 2018 05:13 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Updated Wed, 25 Jul 2018 05:13 PM IST
विज्ञापन
hpssc declared result of post code 594, 590 and 591

प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने बुधवार को मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर पोस्ट कोड-594 के लिए ली गई लिखित स्क्रीनिंग परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। पदों के लिए प्रदेश भर से 445 आवेदन आए थे।

विज्ञापन


इनमें से 143 आवेदकों के आवेदन स्वीकृत हुए थे। 29 मई 2018 को लिखित स्क्रीनिंग टेस्ट हुआ। इसमें 65 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। 78 अभ्यर्थी टेस्ट से अनुपस्थित रहे। बुधवार को आयोग ने परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। इसमें पांच अभ्यर्थी पास हुए हैं।
विज्ञापन


रोल नंबर 594000087, 594000099, 594000102, 594000121 और 594000122 का चयन आगामी प्रक्रिया के लिए हुआ है। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने कहा कि परीक्षा का परिणाम आयोग की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन

साइंटिफिक असिस्टेंट का परिणाम घोषित

hpssc declared result of post code 594, 590 and 591

प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने बुधवार को साइंटिफिक असिस्टेंट पोस्ट कोड-590 और 591 के एक-एक पदों के लिए ली गई लिखित स्क्रीनिंग परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। पोस्ट कोड-590 में प्रदेश भर के 133 अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी।

इनमें से चार अभ्यर्थियों ने परीक्षा पास की है। रोल नंबर 590000038, 590000066, 590000143, 590000185 इनमें शामिल हैं। पोस्ट कोड- 591 में 84 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।

इनमें से रोल नंबर 591000097, 591000131, 591000143 और 591000144 ने परीक्षा पास कर ली है। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर का कहना है कि सभी अभ्यर्थियों का चयन आगामी प्रक्रिया के लिए हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed