फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hpssc declared result of Plant Operator Recruitment Exam

चयन आयोग: प्लांट ऑपरेटर भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित

Wed, 18 Aug 2021 06:57 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Wed, 18 Aug 2021 06:57 PM IST
सार

आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि आयोग ने प्लांट ऑपरेटर के पदों को भरने के लिए जून 2020 में आवेदन मांगे थे और जनवरी 2021 में लिखित परीक्षा का आयोजन किया।

विज्ञापन
hpssc declared result of Plant Operator Recruitment Exam
हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने पोस्ट कोड 811 के तहत हिमाचल प्रदेश मिल्कफेड निदेशालय में प्लांट ऑपरेटर के छह पदों को भरने के लिए आयोजित भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि आयोग ने इन पदों को भरने के लिए जून 2020 में आवेदन मांगे थे और जनवरी 2021 में लिखित परीक्षा का आयोजन किया। और जुलाई में पंद्रह अंकों की मूल्यांकन परीक्षा का आयोजन किया। रोलनंबर 811000007 देवदर्शन, 811000102 जसवंत, 811000613 सचिन कौंडल, 811000993 गोपाल, 811001123 अक्षय कुमार खन्ना और रोलनंबर 811001214 रोहित कुमार का चयन इन पदों के लिए हुआ है।

विज्ञापन


उपनिरीक्षक के पदों के लिए अब 25 अगस्त को इंटरव्यू
पूर्व सैनिकों के कोटे से भरे जाने वाले पुलिस उपनिरीक्षक के पदों के लिए साक्षात्कार अब 25 अगस्त को होंगे। यह साक्षात्कार पहले 20 अगस्त को तय हुए थे, लेकिन 20 अगस्त को सार्वजनिक अवकाश के चलते इनकी तिथि बढाई गई है। पूर्व सैनिक अब 25 अगस्त को सुबह साढ़े नौ बजे से विभाग के निदेशालय में साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। वहीं ईसीएचएस पॉलीक्लीनिक हमीरपुर भी छुट्टी के चलते 20 अगस्त को बंद रहेगा। सैनिक कल्याण विभाग के ओएसडी बिक्रम महाजन ने कहा कि एसआई के पदों के लिए अब 25 अगस्त को साक्षात्कार होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed