{"_id":"5c07ca31bdec224179148d2d","slug":"hpssc-declared-result-of-physical-education-teacher-recruitment","type":"story","status":"publish","title_hn":"शारीरिक शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, अब होगी मूल्यांकन परीक्षा","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
शारीरिक शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, अब होगी मूल्यांकन परीक्षा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Wed, 05 Dec 2018 06:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग में होने वाली शारीरिक शिक्षक भर्ती की छंटनी परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग ने सितंबर 2017 में विभाग में पोस्ट कोड 634 के तहत 99 पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे थे।
विज्ञापन
आयोग के पास 5868 आवेदन प्राप्त हुए थे। इनमें केवल 5272 आवेदन ही सही पाए गए, जबकि शेष आवेदन अधूरे होने के चलते रद्द कर दिए गए। आयोग सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि आवेदन आने के बाद आयोग ने 26 अगस्त, 2018 को लिखित परीक्षा का आयोजन किया।
विज्ञापन
इसमें 4385 अभ्यर्थियों ने भाग लिया, जबकि 887 अभ्यर्थी इस परीक्षा में भाग लेने नहीं पहुंचे। इनमें 319 अभ्यर्थियों को मूल्यांकन परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया है।
विज्ञापन