{"_id":"5d7112aa8ebc3e017f1e536f","slug":"hpssc-declared-result-of-language-teacher-recruitment-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाषा अध्यापक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, ऐसे करें चेक","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
भाषा अध्यापक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, ऐसे करें चेक
Thu, 05 Sep 2019 07:20 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 05 Sep 2019 07:20 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग में भाषा अध्यापकों के पदों को भरने के लिए आयोजित छंटनी परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है।
विज्ञापन
आयोग सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि आयोग ने पोस्ट कोड 730 के तहत भाषा अध्यापकों के 155 पदों को भरने के लिए मार्च 2019 में आवेदन मांगे थे। इसके बाद आयोग ने 28 जुलाई को लिखित परीक्षा का आयोजन किया, जिसमें 7337 अभ्यर्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
1204 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। सचिव ने बताया कि मेरिट के आधार पर 504 अभ्यर्थियों का चयन आगामी पंद्रह अंकों की मूल्यांकन परीक्षा के लिए किया गया है।
मूल्यांकन परीक्षा का आयोजन 17 से 21 सितंबर के बीच होगा। अधिक जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट http://www.hpsssb.hp.gov.in पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
