34 युवा बने प्रयोगशाला सहायक, आयोग ने घोषित किया परिणाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने प्रयोगशाला सहायक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग ने परीक्षा में अव्वल रहे 34 सफल अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी है। अब आईपीएच विभाग शीघ्र इन चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति प्रदेश के विभिन्न डिवीजन कार्यालयों के अधीन करेगा।
चयन आयोग ने पोस्ट कोड 639 के तहत आईपीएच विभाग में लैब असिस्टेंट के 34 पदों को भरने के लिए सितंबर 2017 में आवेदन मांगे थे। आयोग के पास 6974 आवेदन आए, जिसमें 6359 आवेदन ही सही पाए गए। शेष अधूरे आवेदनों को रद्द कर दिया गया।
ये उम्मीदवार हुए पास
आवेदन आने के बाद आयोग ने लिखित परीक्षा का आयोजन किया। इसमें 3427 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा देने वाले 2932 अभ्यर्थियों में से मेरिट में रहे 110 अभ्यर्थियों को 15 अंकों की मूल्यांकन परीक्षा के लिए 23 अप्रैल 2019 को बुलाया गया। इनमें 34 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है।
आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि सफल अभ्यर्थियों में रोलनंबर 639000257, 639000566, 639000915, 639000977, 639000979, 639001148, 639001384, 639001386, 639001622, 639001813, 639001866, 639001959, 639002101, 639002335, 639002485, 639003171, 639003611, 639003724, 639003814, 639004280, 639004338, 639004415, 639004565, 639004655, 639004725, 639004862, 639004907, 639005174, 639005309, 639005657, 639006336, 639006416, 639006566 और रोलनंबर 639006609 का चयन हुआ है।