{"_id":"5b5f1d7f4f1c1b07788b6c87","slug":"hpssc-declared-result-of-junior-draftsman-recruitment-result-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारी चयन आयोगः जूनियर ड्राफ्ट्समैन का परिणाम घोषित","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
कर्मचारी चयन आयोगः जूनियर ड्राफ्ट्समैन का परिणाम घोषित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Mon, 30 Jul 2018 07:54 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने सोमवार को जूनियर ड्राफ्ट्समैन पोस्ट कोड-615 के पांच पदों के लिए ली गई लिखित स्क्रीनिंग परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। इस परीक्षा के लिए आयोग को 905 आवेदन मिले थे। इनमें 752 आवेदन स्वीकार किए गए।
विज्ञापन
लिखित स्क्रीनिंग परीक्षा 31 मई 2018 को हुई। इसमें 518 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। 234 अभ्यर्थियों ने परीक्षा नहीं दी। सोमवार को आए परिणाम में 16 अभ्यर्थियों का चयन आगामी प्रक्रिया के लिए किया गया है। उत्तीर्ण 16 अभ्यर्थियों में रोल नंबर 615000056, 615000087, 615000138,
विज्ञापन
615000207, 615000266, 615000275, 615000286, 615000307, 615000317, 615000337, 615000362, 615000441, 615000555, 615000586, 615000607 और 615000610 शामिल हैं। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर का कहना है कि उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का चयन आगामी प्रक्रिया के लिए हुआ है।
विज्ञापन