जेई, बैंडमैन और गार्डमैन परीक्षा का परिणाम घोषित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने जेई इलेक्ट्रिकल समेत तीन विभिन्न पोस्ट कोड में 18 पदों को भरने के लिए ली छंटनी परीक्षाओं का परिणाम घोषित कर दिया है।
आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को आगामी परीक्षा भी उत्तीर्ण करनी होगी। आयोग ने पोस्ट कोड 519 में होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा विभाग में बैंडमैन और गार्डमेन के 14 पदों के लिए मई 2016 में आवेदन मांगे थे।
आवेदन आने के बाद आयोग ने 29 मई 2018 को लिखित परीक्षा करवाई। इसमें 73 अभ्यर्थियों का चयन आगामी परीक्षा के लिए हुआ है। पोस्ट कोड 592 में कंप्यूटर ऑपरेटर के तीन पदों को भरने के लिए आयोग ने 12 मई को लिखित परीक्षा ली।
ये अभ्यर्थी हुए पास
वित्त विभाग में इन पदों को भरने के लिए लिखित परीक्षा की मेरिट के आाधर पर 12 अभ्यर्थियों 592000051, 592000764, 592000911, 592000919, 592001282, 592001550, 592001579, 592001716, 592001940, 592001976, 592002027, 592002079 का आगामी परीक्षा के लिए चयन किया गया है।
इसके अलावा पोस्ट कोड 607 में जेई इलेक्ट्रिकल के एक पद को भरने के लिए आयोग ने 25 मई को लिखित परीक्षा करवाई गई। मेरिट के आधार पर चार अभ्यर्थियों 607000055, 607000058, 607000079, 607000114 का आगामी परीक्षा के लिए चयन किया गया है।