फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hpssc declared result of female health worker recruitment himachal

फीमेल हेल्थ वर्कर भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 622 पास

Fri, 07 Dec 2018 07:09 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Updated Fri, 07 Dec 2018 07:09 PM IST
विज्ञापन
hpssc declared result of female health worker recruitment himachal

हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने प्रदेश स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में फीमेल हेल्थ वर्कर के पदों को भरने के लिए करवाई लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। पोस्ट कोड 645 के तहत स्वास्थ्य विभाग में फीमेल हेल्थ वर्कर के 205 पद भरे जाएंगे।

विज्ञापन


इसके लिए आयोग ने सितंबर 2017 में प्रदेशभर की महिला उम्मीदवारों से आवेदन मांगे थे। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि इन पदों के लिए आयोग के पास 5399 आवेदन प्राप्त हुए थे। जिसमें से 4584 आवेदन ही योग्य पाए गए।
विज्ञापन


जबकि शेष अयोग्य आवेदन रद्द कर दिए गए। उन्होंने बताया कि आवेदनों की छंटनी के बाद आयोग ने 22 अगस्त 2018 को लिखित परीक्षा करवाई गई। इसमें भी 3449 अभ्यर्थी ही उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि 1135 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग नहीं लिया। अब लिखित परीक्षा में 622 अभ्यर्थियों को योग्य घोषित किया गया है। इन अभ्यर्थियों का चयन आगामी मूल्यांकन परीक्षा के लिए हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed