फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hpssc declared result of clerk recruitment Typing test uder post code 692

क्लर्क भर्ती की टंकण परीक्षा का परिणाम घोषित, 488 उम्मीदवार पास

Thu, 16 May 2019 06:45 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Thu, 16 May 2019 06:45 PM IST
विज्ञापन
hpssc declared result of clerk recruitment Typing test uder post code 692

प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने लिपिक भर्ती के लिए करवाई टंकण परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। प्रदेश के विभिन्न सरकारी विभागों में क्लर्क के 156 पद भरे जाएंगे। आयोग ने पोस्ट कोड 692 में इन पदों के लिए नवंबर 2018 को लिखित परीक्षा करवाई थी।

विज्ञापन


छंटनी परीक्षा में मेरिट में रहने वाले 1660 उम्मीदवारों को टंकण परीक्षा के लिए बुलाया गया। आयोग ने 11 से 16 फरवरी के बीच स्किल टेस्ट करवाया। इमसें 1376 उम्मीदवारों ने भाग लिया। 284 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। कंप्यूटर पर ली गई स्किल परीक्षा में 708 उम्मीदवार पास हुए।
विज्ञापन


एक तिहाई अनुपात के नियम को लागू करते हुए आयोग ने 488 उम्मीदवारों को मूल्यांकन परीक्षा के लिए योग्य पाया है। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि आयोग के कार्यालय में 10 से 16 जून के बीच पंद्रह अंकों की मूल्यांकन परीक्षा का संचालन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुरुष स्वास्थ्य कार्यकर्ता में 13 और पद भरे

 कर्मचारी चयन आयोग ने बुधवार को पोस्ट कोड 650 के तहत पुरुष बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता भर्ती परीक्षा का संशोधित परिणाम घोषित किया है। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि सामान्य बीपीएल श्रेणी के 13 पदों को सामान्य श्रेणी के अनारक्षित वर्ग से भर दिया गया है।

आयोग ने स्वास्थ्य विभाग में 148 पदों को भरने के लिए परीक्षा का आयोजन किया थी। जिसमें केवल 67 अभ्यर्थी ही उत्तीर्ण हुए, जबकि 81 पद खाली रह गए थे। अब 13 अन्य पदों को भी भर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed