{"_id":"5b4606354f1c1b07278b5e5c","slug":"hpssc-declared-result-of-clerk-and-welder-recruitment-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिपिक और वेल्डर भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, इनका हुआ चयन","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
लिपिक और वेल्डर भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, इनका हुआ चयन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Wed, 11 Jul 2018 07:08 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने प्रदेश अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास निगम में लिपिक के दो पदों और ऊर्जा विभाग में वेल्डर के तीन पदों को भरने के लिए ली भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है।
विज्ञापन
आयोग ने दो साल पहले अक्तूबर 2016 में इन पदों के लिए आवेदन मांगे थे। पोस्ट कोड 578 लिपिक की लिखित परीक्षा 26 फरवरी 2018 को हुई, जबकि स्किल टेस्ट 7 मई को हुआ।
विज्ञापन
मेरिट के आधार पर रोलनंबर 578000434 और 57800579 का चयन हुआ है। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि आयोग ने पोस्ट कोड 498 के तहत वेलडर के तीन पदों को भरने के लिए 26 मार्च को लिखित
विज्ञापन
परीक्षा और 21 जून को पंद्रह अंकों की मूल्यांकन परीक्षा का आयोजन किया। जिसमें रोलनंबर 498000006 राकेश कुमार, 498000024 संजय कुमार और रोलनंबर 498000065 विजय कुमार का चयन हुआ है।