फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hpssc declared result of Assistant superintendent jail recruitment examination

सहायक अधीक्षक जेल भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, इनका परिणाम लटका

Wed, 06 Jun 2018 09:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर Updated Wed, 06 Jun 2018 09:44 AM IST
विज्ञापन
 hpssc declared result of Assistant superintendent jail recruitment examination
हिमाचल कर्मचारी आयोग ने पोस्ट कोड 520 सहायक अधीक्षक जेल के चार पदों को भरने के लिए आयोजित भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है।  सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि रोलनंबर 520000009 विशाल कुमार, 520000034 अनिल कुमार और
विज्ञापन


रोलनंबर 520000725 अनिल कुमार को सफल घोषित किया गया है। जबकि सामान्य श्रेणी का एक पद कोई भी योग्य अभ्यर्थी न मिलने के कारण खाली रह गया है।

एक साल से लटकी पंप ऑपरेटर भर्ती

 hpssc declared result of Assistant superintendent jail recruitment examination

 प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग पंप ऑपरेटर भर्ती की प्रक्रिया को एक साल बीत जाने के बाद भी पूरी नहीं कर पाया है। आयोग ने 9 जून 2017 को लिखित परीक्षा का आयोजन किया था। आयोग ने 17 अगस्त को लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित किया।

इसके बाद 18 से 20 सितंबर तक मूल्यांकन परीक्षा का आयोजन किया गया। लेकिन अभी तक फाइनल परीक्षा परिणाम घोषित नहीं हो पाया है। आयोग ने वर्ष 2016 में पंप ऑपरेटर के 250 पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे थे।

इसके बाद प्रदेशभर से युवाओं ने आवेदन किया था। अभ्यर्थियों सुरेश कुमार, मनोज कुमार, विवेक कुमार और आशीष शर्मा ने आयोग से मांग की है कि युवाओं के भविष्य को ध्यान में रखते हुए फाइनल भर्ती परीक्षा का परिणाम शीघ्र घोषित किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed