{"_id":"59959c094f1c1bc1098b45e1","slug":"hpssc-declared-pump-operator-result","type":"story","status":"publish","title_hn":"HPSSC: पंप ऑपरेटर परीक्षा का परिणाम घोषित, देखें यहां","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
HPSSC: पंप ऑपरेटर परीक्षा का परिणाम घोषित, देखें यहां
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Fri, 18 Aug 2017 09:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने आईपीएच विभाग में पंप ऑपरेटरों के 250 पदों को भरने के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है।
विज्ञापन
क्लिक कर यहां देखें रिजल्ट
विज्ञापन
आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि आयोग ने पोस्ट कोड 537 के तहत इन पदों को भरने के लिए अक्तूबर 2016 में आवेदन मांगे थे जिसके बाद 23146 आवेदन प्राप्त हुए।
विज्ञापन
छंटनी के बाद 11382 आवेदनों को पात्र पाया गया। आयोग ने 9 जून 2017 को लिखित परीक्षा का आयोजन किया जिसमें 7170 अभ्यर्थियों ने भाग लिया जबकि 4212 अभ्यर्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे थे।
आयोग के सचिव ने बताया कि 7170 अभ्यर्थियों में से 788 अभ्यर्थियों को आगामी चयन प्रक्रिया के लिए चयनित किया गया है।