लैब सहायक का भर्ती परीक्षा परिणाम घोषित, यहां देखिए पूरी सूची
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने लैबोरेटरी सहायक के पदों की भर्ती का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने पोस्ट कोड 551 लैबोरेटरी सहायक के 58 पदों को भरने के लिए आयोजित भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है।
आयोग ने प्रदेश स्वास्थ्य विभाग में इन पदों को भरने के लिए साल 2016 में आवेदन मांगे थे। आयोग ने आवेदन आने के बाद 26 जून 2017 को लिखित परीक्षा का आयोजन किया।
लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले विभिन्न श्रेणियों के 176 अभ्यर्थियों को आयोग ने पंद्रह अंकों की मूल्यांकन प्रक्रिया के लिए बुलावा पत्र भेजे। 13 सितंबर को मूल्यांकन परीक्षा हुई।
आयोग के सचिव डा. जितेंद्र कंवर ने बताया कि आयोग ने मेरिट के आधार पर 56 सफल अभ्यर्थियों का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। जबकि ओबीसी स्वतंत्रता सेनानी कोटे से कोई भी योग्य अभ्यर्थी न मिलने से एक पद खाली रह गया है। जबकि कोर्ट केस के कारण अनुसूचित जाति बीपीएल कोटे से भी एक पद खाली रह गया है।
परीक्षा में ये अभ्यर्थी हुए सफल
551000044, 551000077, 551000095, 551000145, 551000179, 551000244, 551000297, 551000324, 551000339, 551000386, 551000472, 551000497, 551000534, 551000541, 551000546, 551000617, 551000628, 551000665, 551000700, 551000728, 551000742, 551000745, 551000757, 551000778, 551000827, 551000847, 551000873, 551000959, 551000985, 551000990, 551001042, 551001092, 551001116, 551001126, 551001127, 551001142, 551001209, 551001240, 551001328, 551001334, 551001336, 551001367, 551001410, 551001411, 551001433, 551001454, 551001490, 551001513, 551001525, 551001556, 551001575, 551001582, 551001626, 551001665, 551001733, 551001772