फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hpssc declared Junior Scale Stenographer Results

जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर का परिणाम घोषित, ये देखें पूरी सूची

Fri, 31 May 2019 06:58 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Fri, 31 May 2019 06:58 PM IST
विज्ञापन
hpssc declared Junior Scale Stenographer Results

प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने जूनियर पर्यावरण इंजीनियर और जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। जूनियर पर्यावरण इंजीनियर के 12 पदों को भरने के लिए लिखित परीक्षा में अव्वल रहे उम्मीदवारों का चयन किया गया है।

विज्ञापन


यह पद राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में भरे जाएंगे। आयोग ने पोस्ट कोड 688 में जून 2018 में इन पदों के लिए आवेदन मांगे थे। आयोग के पास 4527 आवेदन पहुंचे, जिसमें से 4032 आवेदन सही पाए गए।  लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों के लिए 1 मई से 13 मई के बीच मूल्यांकन परीक्षा करवाई गई।

विज्ञापन

ये उम्मीदवार हुए पास

इसमें रोलनंबर 688000261 आशीष कुमार, 688000579 नवीन बनयाल, 688000711 गुरप्रीत सिंह अटवाल, 688000899 राहुल शर्मा, 688000982 गणेश कुमार, 688001064 वीरजेंद्र सिंह, 688001425 मोहित भारती, 688001652 रमन दीप, 688001830 अभिषेक ठाकुर, 688001857 रजत कुमार, 688003279 लोकेश कुमार और रोलनंबर 688003866 शिव कुमार का चयन इन पदों के लिए हुआ है।

वहीं दूसरी ओर पोस्ट कोड 673 में जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर के 25 पदों को भरने के लिए आयोग ने 3 फरवरी को लिखित परीक्षा करवाई। कर्मचारी चयन आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि लिखित परीक्षा की मेरिट में रहने वाले 515 उम्मीदवारों को स्किल टेस्ट के लिए चयनित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed