HPSSC: जूनियर ऑडिटर और पंचायत ऑडिटर के परिणाम घोषित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने जूनियर ऑडिटर पोस्ट कोड 481 की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग के सचिव डा. जितेंद्र कंवर ने बताया कि आयोग ने जूनियर ऑडिटर के 11 पदों को भरने के लिए 5 मार्च को लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया था।
939 अभ्यर्थियों ने इन पदों के लिए आवेदन किए थे। इनमें से 367 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया, जबकि 572 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। कुल 36 अभ्यर्थियों ने लिखित परीक्षा उत्तीर्ण की है। इसी तरह आयोग ने पंचायती राज विभाग में ऑडिटर के पदों के लिए भी 26 फरवरी को लिखित परीक्षा का आयोजन किया था।
पोस्ट कोड 486 के तहत कुल पांच पदों के लिए 4196 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इसमें से 1066 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 3130 अभ्यर्थी गैर हाजिर रहे। कुल 19 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार के लिए चयन किया गया है। लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों के शीघ्र ही साक्षात्कार लिए जाएंगे।
जूनियर ऑडिटर में ये हुए पास
481000048, 481000058, 481000102, 481000110, 481000119, 481000127, 481000136, 481000161, 481000185, 481000203, 481000245, 481000264, 481000290, 481000296, 481000307, 481000309, 481000328, 481000357, 481000428, 481000442, 481000443, 481000445, 481000450, 481000456, 481000524, 481000538, 481000541, 481000612, 481000615, 481000625, 481000646, 481000660, 481000669, 481000707, 481000899, 481000938
पंचायत ऑडिटर में यह हुए उत्तीर्ण
486000356, 486000527, 486000888, 486001167, 486001176, 486001197, 486001207, 486001429, 486001574, 486001583, 486001607, 486001650, 486002126, 486002370, 486002582, 486003113, 486003385, 486003454, 486003862