HPSSC: 1413 बने जूनियर ऑफिस असिस्टेंट, रिजल्ट घोषित
-
- 1
-
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने जूनियर ऑफिस असिस्टेंट पोस्ट कोड 447 के 1421 पदों का अंतिम रिजल्ट घोषित कर दिया है। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कवंर ने बताया कि 1413 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। योग्य अभ्यर्थी न मिल पाने के कारण सात पद खाली रह गए हैं।
क्लिक कर यहां देखें रिजल्ट
गौर हो कि इन पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया 2015 में शुरू हुई थी। कर्मचारी चयन आयोग ने फरवरी 2015 में 1421 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की थी। स्क्रीनिंग टेस्ट के बाद पहली बार टाइपिंग टेस्ट में योग्य अभ्यर्थी नहीं मिले। आयोग को दूसरी बार फिर टाइपिंग टेस्ट लेना पड़ा। सरकार ने इंटरव्यू खत्म कर दिए।
आयोग ने अभ्यर्थियों के इंटरव्यू के लिए सरकार से एक्सटेंशन मांगी। इसके बाद कंप्यूटर डिप्लोमा को लेकर कुछ अभ्यर्थी कोर्ट चले गए। 23 मई से 7 सितंबर के दौरान इन पदों के लिए इंटरव्यू लिए गए। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कवंर ने बताया कि रिजल्ट आयोग की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है।