{"_id":"5ac624544f1c1bc2618b5b13","slug":"hpssc-declared-jail-assistant-superintendent-exam-result","type":"story","status":"publish","title_hn":"HPSSC: जेल सहायक अधीक्षक भर्ती परीक्षा का रिजल्ट घोषित","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
HPSSC: जेल सहायक अधीक्षक भर्ती परीक्षा का रिजल्ट घोषित
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Fri, 06 Apr 2018 11:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने जेल सहायक अधीक्षक भर्ती का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग ने पोस्ट कोड 520 के तहत सहायक अधीक्षक के चार पदों को भरने के लिए वर्ष 2016 में आवेदन मांगे थे।
विज्ञापन
आयोग को 1215 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिसमें से 790 योग्य पाए गए थे। इसके बाद आयोग ने 23 फरवरी 2018 को छंटनी परीक्षा का आयोजन किया। इसमें से केवल 262 अभ्यर्थी ही उपस्थित हुए, जबकि 528 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
आयोग के सचिव डा. जितेंद्र कंवर ने बताया कि आयोग ने लिखित परीक्षा की मेरिट के आधार पर पंद्रह अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया है। इन अभ्यर्थियों की पंद्रह अंकों की मूल्यांकन परीक्षा होने के बाद पूर्ण रूप से सफल अभ्यर्थियों की सूची जारी होगी।
विज्ञापन
मूल्यांकन परीक्षा के लिए चयनित अभ्यर्थियों के रोलनंबर इस प्रकार हैं- 520000009, 520000034, 520000072, 520000127, 520000130, 520000160, 520000187, 520000314, 520000428, 520000474, 520000530, 520000644, 52000064न5, 520000646, 520000725