फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HPSSC declared food safety officer result

फूड सेफ्टी ऑफिसर भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित

Mon, 31 Dec 2018 05:46 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 31 Dec 2018 05:46 PM IST
विज्ञापन
HPSSC declared food safety officer result

हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने फूड सेफ्टी ऑफिसर भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग ने जून 2018 में स्वास्थ्य सुरक्षा एवं रेगुलेशन विभाग में फूड सेफ्टी ऑफिसर के 19 पदों को भरने के लिए पोस्ट कोड 657 के तहत आवेदन मांगे थे। आयोग को 3123 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 2266 आवेदन सही पाए गए।

विज्ञापन


आवेदन आने के बाद आयोग ने 23 सितंबर को लिखित परीक्षा का आयोजन किया। इसमें केवल 1467 अभ्यर्थियों ने ही भाग लिया। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि मेरिट के आधार पर आयोग ने 59 अभ्यर्थियों को आगामी मूल्यांकन परीक्षा के लिए सफल घोषित किया है। फूड सेेफ्टी ऑफिसर के पदों के लिए इनका चयन हुआ है -
विज्ञापन


657000018,  657000073, 657000096, 657000127, 657000141, 657000205, 657000276, 657000277, 657000362, 657000384, 657000448, 657000459, 657000559, 657000624, 657000660, 657000761, 657000794, 657000927, 657000970, 657000988, 657001026, 657001056, 657001146, 657001228, 657001237, 657001245, 657001308, 657001325, 657001344, 657001394, 657001424, 657001432, 657001471,
विज्ञापन
विज्ञापन


657001599, 657001606, 657001607, 657001610, 657001651, 657001662, 657001678, 657001680, 657001736, 657001755, 657001771, 657001812, 657001826, 657001828, 657001892, 657001903, 657001906, 657001961, 657002051, 657002115, 657002119, 657002138, 657002218, 657002278, 657002330, 657002380

मूल्यांकन परीक्षाएं 5 जनवरी से
कर्मचारी चयन आयोग ने पोस्ट कोड 651 के तहत फीमेल हेल्थ वर्कर और जूनियर तकनीशियन, फिटर पोस्ट कोड 640 के मूल्यांकन परीक्षाओं का शेड्यूल भी जारी कर दिया है। फीमेल हेल्थ वर्कर की मूल्यांकन परीक्षा 5 जनवरी से शुरू होंगी।


इसके बाद 7 जनवरी से 11 जनवरी तक होंगी। जूनियर तकनीशियन फिटर की मूल्यांकन परीक्षा 14 से 19 जनवरी और 21 से 24 जनवरी 2019 तक होगी। आयोग ने मूल्यांकन परीक्षाओं के लिए भी योग्य अभ्यर्थियों को बुलावा पत्र भेज दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed