{"_id":"5d5805458ebc3e89c46dc1c5","slug":"hpssc-declared-fisheries-officer-recruitment-exam-results","type":"story","status":"publish","title_hn":"मत्स्य अधिकारी भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, ये उम्मीदवार हुए चयनित","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
मत्स्य अधिकारी भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, ये उम्मीदवार हुए चयनित
Sat, 17 Aug 2019 07:16 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 17 Aug 2019 07:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने मत्स्य अधिकारी भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। लिखित परीक्षा में 13 उम्मीदवारों का चयन आगामी 15 अंकों की मूल्यांकन परीक्षा के लिए किया गया है। मूल्यांकन परीक्षा का आयोजन आयोग के कार्यालय में दो सितंबर को किया जाएगा।
विज्ञापन
इसके लिए उम्मीदवारों को बुलावा पत्र भेजने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बता दें कि कर्मचारी चयन आयोग ने पोस्ट कोड 589 के तहत मत्स्य पालन विभाग बिलासपुर में मत्स्य अधिकारी के चार पदों को भरने के लिए सितंबर 2017 में आवेदन मांगे थे। आवेदन आने के बाद आयोग ने 12 मई 2019 को लिखित परीक्षा का आयोजन किया। इसमें 485 उम्मीदवार उपस्थित हुए, जबकि 818 उम्मीदवारों ने परीक्षा में भाग नहीं लिया।
विज्ञापन
आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि लिखित परीक्षा की मेरिट के आधार पर 13 उम्मीदवारों का चयन मूल्यांकन परीक्षा के लिए हुआ है। इसमें रोलनंबर 589000190, 589000209, 589000399, 589000649, 589000825, 589000883, 589000979, 589000982, 589001049, 589001120, 589001183, 589001184 रोलनंबर 589001219 का चयन मूल्यांकन परीक्षा के लिए हुआ है।
विज्ञापन