फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Hpssc declared Final result of Food Safety Officer

HPSSC: फूड सेफ्टी ऑफिसर भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित

Fri, 03 May 2019 06:10 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 03 May 2019 06:10 PM IST
विज्ञापन
Hpssc declared Final result of Food Safety Officer
फाइल फोटो

प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने सरकार से हरी झंडी मिलने के बाद फूड सेफ्टी ऑफिसर भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग ने इन पदों के लिए चयनित 19 अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी है। फूड अथॉरिटी ऑफ इंडिया से वांछित प्रशिक्षण प्राप्त न होने पर 18 फरवरी 2019 को कर्मचारी चयन आयोग ने सभी अभ्यर्थियों को अयोग्य बताकर बाहर का रास्ता दिखा दिया था।

विज्ञापन


इसके बाद यह अभ्यर्थी प्रदेश प्रशासनिक ट्रिब्यूनल में चले गए थे। प्रदेश स्वास्थ्य सुरक्षा एवं रेगुलेशन निदेशालय में फूड सेफ्टी अधिकारी के 19 पद भरे जाएंगे। चयन आयोग ने जून 2018 में इन पदों के लिए पोस्ट कोड 657 के तहत आवेदन मांगे थे। आवेदन आने के बाद आयोग ने 23 सितंबर को लिखित परीक्षा करवाई। 
विज्ञापन


इसके बाद आयोग ने मेरिट में रहने वाले 59 अभ्यर्थियों को पंद्रह अंकों की मूल्यांकन परीक्षा के लिए बुलाया। जिसका आयोजन 29 जनवरी को किया गया। लेकिन पांच अभ्यर्थियों ने मूल्यांकन परीक्षा में भाग नहीं लिया। जबकि 54 अभ्यर्थी नियुक्ति एवं पदोन्नति नियम की न्यूनतम योग्यता को ही पूरी नहीं कर पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके चलते सभी 19 पद खाली रह गए हैं। अब आयोग ने मेरिट में रहे 19 अभ्यर्थियों को सफल बताते हुए सूची जारी कर दी है। सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि आयोग ने प्रशासनिक ट्रिब्यूनल और प्रदेश सरकार से क्लेरिफिकेशन आने के बाद भर्ती परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है।


रोलनंबर 657000018, 657000073, 657000096, 657000141, 657000448, 657000459, 657001056, 657001394, 657001432, 657001662, 657001755, 657001826, 657001961, 657002051, 657002119 और रोलनंबर 657002218 का चयन इन पदों के लिए हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed