HPSSC: इलेक्ट्रीशियन भर्ती का परिणाम घोषित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने इलेक्ट्रीशियन भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग ने पोस्ट कोड 474 के तहत इलेक्ट्रीशियन के 21 पदों को भरने के लिए 4 सितंबर को लिखित परीक्षा, जबकि 14 दिसंबर को साक्षात्कार का आयोजन किया था।
आयोग के सचिव रामप्रसाद शर्मा ने बताया कि मेरिट के आधार पर रोलनंबर 475000035, 475000044, 475000249, 475000542, 475001547, 475001844, 475001998, 475002168, 475002278, 475002522, 475002628, 475002643, 475002801, 475002995, 475003248, 475003544, 475003699, 475003790, 475003950, 475003972, 475004029 का चयन हुआ है।
एचपीयू की वेबसाइट पर देखें लेक्चर भर्ती परिणाम
एचपीयू की ओर से चार दिसंबर 2016 को आयोजित की गई बैंक जूनियर लेक्चरर भर्ती स्क्रीनिंग टेस्ट का घोषित नतीजा विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है। एचपीयू ने इन बैंक के जूनियर लेक्चरर के विज्ञापित किए पदों के लिए स्क्रीनिंग परीक्षा आयोजित की थी।
अब भर्ती की आगे की प्रक्रिया स्टेट कोआपरेटिव बैँक प्रबंधन ही आगे पूरी करेगा। एचपीयू की मानव संसाधन भर्ती शाखा के परीक्षा मुख्य समन्वयक प्रो. एसएस नारटा ने कहा कि इस स्क्रीनिंग परीक्षा को पास करने वाले उम्मीदवारों के लिए साक्षात्कार की तिथि बैंक अलग से घोषित करेगा।