{"_id":"5a9eb0e34f1c1bd9388b4f64","slug":"hpssc-declared-data-entry-operators-exam-result","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारी चयन आयोग ने घोषित किया डाटा एंट्री ऑपरेटर का परिणाम","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
कर्मचारी चयन आयोग ने घोषित किया डाटा एंट्री ऑपरेटर का परिणाम
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Wed, 07 Mar 2018 10:26 AM IST
विज्ञापन
कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने डाटा एंट्री ऑपरेटर के दो पदों को भरने के लिए आयोजित भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग के सचिव डा. जितेंद्र कंवर ने बताया कि आयोग ने वर्ष 2016 में इन पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे थे।
विज्ञापन
प्रदेश भर से 651 अभ्यर्थियों ने पोस्ट कोड 534 के तहत आवेदन किया था। आयोग ने 29 जनवरी 2018 को लिखित परीक्षा का आयोजन किया। इसमें 125 अभ्यर्थियों ने भाग लिया, जबकि 295 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
मेरिट के आधार पर सात अभ्यर्थियों को पंद्रह अंकों की मूल्यांकन परीक्षा के लिए उत्तीर्ण घोषित किया है। 534000006, 534000066, 534000076, 534000190, 534000217, 534000268, 534000401
विज्ञापन
