{"_id":"6050bcab8ebc3e8d2c631bb1","slug":"hpssc-declared-company-commander-recruitment-result-interview-for-ex-servicemen-from-march-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंपनी कमांडर परीक्षा का परिणाम घोषित, पूर्व सैनिकों के लिए 17 मार्च से साक्षात्कार","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
कंपनी कमांडर परीक्षा का परिणाम घोषित, पूर्व सैनिकों के लिए 17 मार्च से साक्षात्कार
Tue, 16 Mar 2021 07:42 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 16 Mar 2021 07:42 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने कंपनी कमांडर/ सीनियर इंस्ट्रक्टर/ स्टोर ऑफिसर/सेंटर कमांडर पोस्ट कोड 857 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। तीन पदों के लिए ली गई परीक्षा के लिए 1538 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इनमें से 321 ही पात्र पाए गए। इन्हें अपने महत्वपूर्ण दस्तावेज जमा करवाने के लिए कहा गया। इनमें से केवल दस ही यह दस्तावेज जमा करवा पाए। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने कहा कि इनमें से तीन अभ्यर्थी रोल नंबर 857000001, 857000003 और 857000004 उत्तीर्ण हुए हैं।
विज्ञापन
पूर्व सैनिकों के लिए साक्षात्कार
वर्ष 2020 तक सेवानिवृत्त हुए हिमाचल प्रदेश के पूर्व सैनिकों के कोटे से विभिन्न विभागों में सैकड़ों पद भरे जाएंगे। इन पदों को भरने के लिए सैनिक कल्याण विभाग 17 मार्च से सैनिक कल्याण निदेशालय हमीरपुर में साक्षात्कार होगा। लैब असिस्टेंट के पदों को भरने के लिए 17 और 18 मार्च को साक्षात्कार होंगे। आठवीं पास अभ्यर्थियों के पदों को भरने के लिए 19 मार्च, जेओए आईटी के पदों को भरने के लिए 20 मार्च से पांच अप्रैल तक साक्षात्कार होंगे। टीजीटी, जेबीटी, कला अध्यापक, शास्त्री और भाषा अध्यापकों के पदों को भरने के लिए 23 मार्च को जबकि क्लर्क आरक्षित वर्ग के पदों को भरने के लिए छह से आठ अप्रैल तक साक्षात्कार होंगे।
विज्ञापन