{"_id":"5b5c5da34f1c1b1e308b7686","slug":"hpssc-declaired-result-of-shastri-recruitment-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":" शास्त्री भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 597 अभ्यर्थियों का चयन","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
शास्त्री भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 597 अभ्यर्थियों का चयन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Sat, 28 Jul 2018 05:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग में शास्त्री के पदों को भरने के लिए आयोजित भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग ने पोस्ट कोड 635 के तहत शास्त्री अध्यापकों के 200 पदों को भरने के लिए सितंबर 2017 में आवेदन मांगे थे।
विज्ञापन
आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि प्रदेश भर से 5314 आवेदन पत्र प्राप्त हुए थे। इनमें से 4814 आवेदन पत्र सही पाए गए, जबकि शेष योग्यता पूरी नहीं करने के चलते रद्द कर दिए गए। आयोग ने 27 मई को लिखित परीक्षा का आयोजन किया।
विज्ञापन
इसमें 4373 अभ्यर्थियों ने भाग लिया, जबकि 441 अभ्यर्थी परीक्षा में अनुपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि लिखित परीक्षा की मेरिट के आधार पर 597 अभ्यर्थियों का चयन आगामी पंद्रह अंकों की मूल्यांकन परीक्षा के लिए किया गया है।
विज्ञापन