HPSSC: दो साल बाद 22 विभागों को मिले 360 क्लर्क, देखें रिजल्ट
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने पोस्ट कोड 484 क्लर्क भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग ने 2016 में लिपिक के 366 पदों के लिए आवेदन मांगे थे। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि इसके लिए 10 मई 2017 को लिखित परीक्षा ली गई।
लिखित परीक्षा में मेरिट हासिल करने वाले अभ्यर्थियों के लिए 28 अगस्त 2017 से 12 सितंबर 2017 तक स्किल टेस्ट का आयोजन किया। स्किल टेस्ट में उत्तीर्ण रहने वाले 1113 अभ्यर्थियों को एक जनवरी 2018 से 12 जनवरी 2018 तक पंद्रह अंकों की मूल्यांकन परीक्षा के लिए बुलाया गया।
यहां क्लिक कर देखें रिजल्ट
मेरिट के आधार पर 360 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। एससी स्वतंत्रता सेनानी वार्ड के पांच पद कोई भी योग्य अभ्यर्थी न मिलने और ओबीसी अनारक्षित से एक पद कोर्ट केस के चलते खाली रह गया है।
जेई, असिस्टेंट केमिस्ट भर्ती का परीक्षा परिणाम घोषित
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने पोस्ट कोड 531 जेई मेकेनिकल का एक पद भरने के लिए आयोजित भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि वर्ष 2016 को आवेदन मांगे थे। 24 फरवरी को लिखित परीक्षा ली गई।
मूल्यांकन प्रक्रिया के लिए चार अभ्यर्थियों का चयन किया। इसमें रोलनंबर 531000105, 531000151, 531000159, 531000231 शामिल हैं। इसी तरह पोस्ट कोड 559 उद्योग विभाग में असिस्टेंट केमिस्ट के एक पद के लिए आयोजित भर्ती परीक्षा का परिणाम भी घोषित कर दिया है।
आयोग ने वर्ष 2016 को आवेदन मांगे थे। 23 जनवरी 2018 को लिखित परीक्षा और 9 अप्रैल को मूल्यांकन परीक्षा का आयोजन किया गया। इसमें रोलनंबर 559000033 प्रियंका शर्मा का चयन हुआ है।