जेई मेकेनिकल भर्ती परीक्षा परिणाम घोषित, ये उम्मीदवार हुए चयनित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने पोस्ट कोड 646 के तहत जेई के 12 पदों को भरने के लिए आयोजित भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग ने सितंबर 2017 में इन पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे थे।
आयोग के पास 7807 आवेदन आए। इनमें केवल 6640 आवेदनों को ही सही पाया गया। शेष आवेदन अधूरे होने के चलते रद्द कर दिए गए। इसके बाद आयोग ने 20 मई 2018 को लिखित परीक्षा का आयोजन किया। इसमें 4748 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। 1892 अभ्यर्थी इस परीक्षा से अनुपस्थित रहे।
आयोग ने लिखित परीक्षा की मेरिट के आधार पर 44 अभ्यर्थियों को आगामी पंद्रह अंकों की मूल्यांकन परीक्षा के लिए चयनित किया है। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि शीघ्र मूल्यांकन परीक्षा का शेड्यूल जारी किया जाएगा।
यहां देखिए चयनित अभ्यर्थियों के रोलनंबर
646000228, 646000463, 646000672, 646000760, 646000911, 646000915, 646001106, 646001364, 646001799, 646001929, 646002153, 646002178, 646002412, 646002496, 646002517, 646002748, 646002859, 646003309, 646003471, 646003476, 646003539, 646003688, 646003806, 646003816, 646003956, 646003967, 646004126, 646004168, 646004265, 646004277, 646004301, 646004431, 646004494, 646004519, 646004553, 646004847, 646005273, 646005289, 646005294, 646005424, 646005444, 646005879, 646005914, 646006318