{"_id":"5bcc6e09bdec2269663355ef","slug":"hpssc-conducted-je-and-tgt-medical-exams","type":"story","status":"publish","title_hn":"हजारों ने दी जूनियर इंजीनियर, टीजीटी मेडिकल की परीक्षा","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
हजारों ने दी जूनियर इंजीनियर, टीजीटी मेडिकल की परीक्षा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Mon, 22 Oct 2018 10:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने जेई मेकेनिकल पोस्ट कोड-696 और टीजीटी मेडिकल पोस्ट कोड-653 की लिखित परीक्षा करवाई। दोनों परीक्षाओं के लिए 60 परीक्षा केंद्र निधारित किए गए। सुबह के सत्र में 35 परीक्षा केंद्रों में जेई मेकेनिकल की परीक्षा हुई।
विज्ञापन
जेई मेकेनिकल के 19 पदों के लिए 14 हजार ने लिखित परीक्षा दी। वहीं शाम के सत्र में टीजीटी मेडिकल की 132 पदों पर छह हजार अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। कर्मचारी चयन आयोग ने दोनों परीक्षाओं के लिए जिला मुख्यालयों पर परीक्षा केंद्र बनाए। परीक्षा के लिए अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र में सुबह ही जुटना आरंभ हो गए।
विज्ञापन
हमीरपुर में राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में परीक्षा केंद्र रहा। कर्मचारी चयन आयोग के सचिव जितेंद्र कंवर ने कहा कि परीक्षा शांतिपूर्वक ढंग से करवाई गई। सभी जिले में परीक्षा के लिए केंद्र स्थापित किए गए थे। जेई मेकेनिकल की परीक्षा सुबह और टीजीटी मेडिकल की लिखित परीक्षा शाम के सत्र में करवाई गई।
विज्ञापन