{"_id":"5b4b2bfc4f1c1b4d748b4d42","slug":"hpssc-conducted-exam-for-sub-station-attendant-and-lineman-in-electricity-board","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बिजली बोर्ड में 128 पदों के लिए कर्मचारी चयन आयोग ने ली भर्ती परीक्षा","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
बिजली बोर्ड में 128 पदों के लिए कर्मचारी चयन आयोग ने ली भर्ती परीक्षा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 16 Jul 2018 12:04 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने रविवार को बिजली बोर्ड में लाइनमैन और सब स्टेशन अटेंडेंट भर्ती परीक्षा का संचालन किया। इसके लिए प्रदेश भर में जिला मुख्यालय के अलावा उपमंडल स्तर पर परीक्षा केंद्रों की व्यवस्था की गई थी। पोस्ट कोड 609 के तहत बिजली बोर्ड में लाइनमैन के 85 पद और सब स्टेशन अटेंडेंट के 43 पद भरे जाएंगे।
विज्ञापन
प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि लाइनमैन के लिए 55, जबकि सब स्टेशन अटेंडेंट के लिए 35 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए थे। सुबह के सत्र 10 बजे से 12 बजे तक लाइनमैन भर्ती परीक्षा, जबकि शाम 2 बजे से 4 बजे तक सब स्टेशन अटेंडेंट भर्ती परीक्षा का संचालन किया गया। लाइनमैन के लिए 14 हजार अभ्यर्थियों, जबकि सब स्टेशन अटेंडेंट के लिए आठ हजार अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड जारी किए गए थे।