फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HPSSC Announced JE, Clerk and Mining Inspector Written Test Schedule.

HPSSC: जेई, क्लर्क, माइनिंग इंस्पेक्टर भर्ती की परीक्षा का शेड्यूल जारी

Sat, 21 Jan 2017 10:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Sat, 21 Jan 2017 10:18 AM IST
विज्ञापन
HPSSC Announced JE, Clerk and Mining Inspector Written Test Schedule.

हिप्र कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने जेई(सिविल), जेई(इलेक्ट्रीकल) और जेई(मेकेनिकल) के पदों को भरने के लिए साक्षात्कार की तिथियां निर्धारित कर दी है। आयोग के सचिव जितेंद्र कंवर ने कहा कि जेई (सिविल) के पदों को भरने के लिए साक्षात्कार 14 फरवरी, जेई (इलेक्ट्रीकल) के लिए 14 व 15 फरवरी और जेई(मेकेनिकल) के पदों को भरने के लिए 16 से 17 फरवरी तक साक्षात्कार आयोजित होंगे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण सभी अभ्यर्थियों को बुलावा पत्र भेज दिए गए हैं। किसी पात्र अभ्यर्थी को बुलावा पत्र प्राप्त नहीं होता है तो वह किसी भी कार्यदिवस को बोर्ड कार्यालय में संपर्क कर सकता है।
विज्ञापन


लिखित परीक्षा 31 को होगी
आयोग ने लिपिक की लिखित परीक्षा की तिथि भी निर्धारित कर दी है। आयोग के सचिव जितेंद्र कंवर ने कहा कि परीक्षा का आयोजन 31 जनवरी को सुबह 9 बजे से होगा। परीक्षा कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर में आयोजित होगी। सचिव ने कहा कि पात्र अभ्यर्थियों को बुलावा पत्र भेज दिए गए हैं। अधिक जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां देखें बाकी परीक्षाओं का शेड्यूल

HPSSC Announced JE, Clerk and Mining Inspector Written Test Schedule.

हिप्र कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने माइनिंग इंस्पेक्टर, जूनियर ऑफिसर (पर्यावरण), ऑडिटर (पंचायत) और जूनियर ऑडिटर के पदों को भरने के लिए लिखित परीक्षा की तिथियां निर्धारित कर दी है। आयोग सचिव जितेंद्र कंवर ने कहा कि माइनिंग इंस्पेक्टर की लिखित परीक्षा 20 फरवरी को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक हमीरपुर में आयोजित होगी।

जूनियर ऑफिसर की परीक्षा भी 20 फरवरी को दोपहर बाद 2 बजे से शाम चार बजे तक हमीरपुर में आयोजित होगी। ऑडिटर के पदों के लिए लिखित परीक्षा 26 फरवरी को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक हमीरपुर, धर्मशाला, मंडी और शिमला में आयोजित होगी।

वहीं जूनियर ऑडिटर पद के लिए लिखित परीक्षा 5 अप्रैल को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक हमीरपुर में आयोजित होगी। सचिव ने कहा कि पात्र परिवारों को बुलावा पत्र जारी कर दिए गए हैं। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed