{"_id":"599c3baa4f1c1b78538b46ef","slug":"hpssc-announce-physical-teachers-recruitment-result","type":"story","status":"publish","title_hn":"शारीरिक शिक्षक भर्ती परीक्षा का रिजल्ट घोषित, 364 अभ्यर्थी पास","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
शारीरिक शिक्षक भर्ती परीक्षा का रिजल्ट घोषित, 364 अभ्यर्थी पास
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Wed, 23 Aug 2017 10:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग में शारीरिक शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग के सचिव डा. जितेंद्र कंवर ने बताया कि आयोग ने अक्तूबर 2016 में पोस्ट कोड 571 के तहत पीईटी के 118 पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे थे।
विज्ञापन
आयोग को 6470 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें से 6008 योग्य उम्मीदवारों के आवेदनों को स्वीकार किया गया। शेष आवेदन रद्द कर दिए गए। आयोग ने 10 जून को लिखित परीक्षा का संचालन किया।
विज्ञापन
इसमें 4497 अभ्यर्थी उपस्थित हुए, जबकि 1511 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग नहीं लिया। आयोग ने 364 अभ्यर्थियों को सफल घोषित करते हुए आगामी चयन प्रक्रिया के लिए पात्र पाया है।
विज्ञापन