फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HPSSC Announce Exam Schedule.

HPSSC ने जारी किया लिखित परीक्षाओं का शेड्यूल, यहां देखें

Sat, 29 Apr 2017 10:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 29 Apr 2017 10:02 AM IST
विज्ञापन
HPSSC Announce Exam Schedule.

हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने 10 विभिन्न पोस्ट कोड के तहत आयोजित की जानी वाली भर्ती परीक्षाओं के लिए लिखित परीक्षा की तिथियां घोषित कर दी हैं। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने कहा कि पोस्ट कोड 568 सुपरवाइजर की लिखित परीक्षा 21 मई को सभी जिला मुख्यालयों पर सुबह के सत्र में होगी।

विज्ञापन


इसी तरह भाषा अध्यापक पोस्ट कोड 569 की परीक्षा 21 मई को ही दोपहर बाद शाम के समय, शास्त्री पोस्ट कोड 572 की 28 मई को सुबह के सत्र में होगी। सुपरवाइजर एलडीआर पोस्ट कोड 561 की शाम के सत्र में, पंप ऑपरेटर पोस्ट कोड 537 की 9 जून को सुबह के सत्र में, आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट पोस्ट कोड 567 की सायं सत्र में, ड्राइंग मास्टर पोस्ट कोड 570 10 जून को सुबह के सत्र में,
विज्ञापन


फिजिकल एजूकेशन टीचर पोस्ट कोड 571 सायं के सत्र में, सीनियर लैब टेक्निशियन एलोपैथी पोस्ट कोड 550 की परीक्षा 26 जून को सुबह के सत्र में, जबकि लैब असिस्टेंट एलोपैथी पोस्ट कोड 551 सायं के सत्र में होगी। उन्होंने कहा कि रोलनंबर और परीक्षा केंद्र की जानकारी व एडमिट कार्ड को वेबसाइट से डाउनलोड करने की सुविधा परीक्षा से पंद्रह दिन पहले मिलेगी। अगर किसी कारणवश किसी अभ्यर्थी को कोई परेशानी पेश आती है तो वह आयोग के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed