एक ही दिन दो परीक्षाएं होने से उलझन में अभ्यर्थी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक ही दिन दो परीक्षाएं होने से अभ्यर्थी उलझन में पड़ गए हैं कि कौन सी परीक्षा दें और किसे छोड़ें। उनका कहना है कि उन्होंने आईसीएमआर के लिए फॉर्म मार्च और अप्रैल में भरे थे। आईसीएमआर परीक्षा की तारीख 17 जुलाई पहले से ही तय थी। यह परीक्षा प्रति वर्ष पीजीआईएमईआर चंडीगढ़ की ओर से ली जाती है।
इसे पास करने पर मेडिकल संकाय के युवाओं को छात्रवृत्ति मिलती है। पंकज कुमार, अंकुश शर्मा, राकेश कुमार, प्रीति नेगी, बीना, निशा, ज्योतिका, हेमंत और सुमन ने कहा कि आवेदन फीस के तौर उन्होंने इस परीक्षा के लिए एक हजार रुपये अदा किए हैं।
परीक्षा की तिथि में नहीं होगा बदलाव
युवाओं ने कहा कि प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने अब टीजीटी मेडिकल परीक्षा कि तिथि 17 जुलाई तय की है, जबकि आईसीएमआर की परीक्षा की तारीख पहले से ही तय थी। लिहाजा, कर्मचारी चयन आयोग टीजीटी मेडिकल परीक्षा की तिथि में बदलाव करे।
युवाओं ने कहा कि बीते वर्ष भी एचपी सेट और आईसीएमआर की परीक्षा एक ही दिन थी। इस वजह से हजारों अभ्यर्थी परीक्षा से वंचित रह गए थे। युवाओं ने कर्मचारी चयन आयोग से गुहार लगाई है की टीजीटी मेडिकल परीक्षा कि तिथि में बदलाव किया जाए।
परीक्षा से संबंधित सारे प्रबंध कर लिए गए हैं। इसलिए तिथि में बदलाव में नहीं किया जाएगा। सरकार की प्राथमिकता है कि टीजीटी पदों को जल्द से जल्द से भरा जाए, इसलिए परीक्षा की तारीख नहीं बदली जाएगी। -जोगराज ठाकुर, चेयरमैन, हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग