इस दिन से होंगी कंपार्टमेंट, श्रेणी सुधार की परीक्षाएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य मुक्त विद्यालय की जमा दो, दसवीं और आठवीं कक्षाओं की कंपार्टमेंट, श्रेणी सुधार और अतिरिक्त विषयों के परीक्षार्थियों की अनुपूरक परीक्षाएं 11 सितंबर से शुरू होंगी। यह परीक्षाएं 27 सितंबर तक दो सत्रों में होगी।
स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव ने बताया कि जमा दो की अनुपूरक परीक्षाएं सुबह 8:45 से 12 बजे तक 11 से 27 सितंबर तक ली जाएंगी। इसके अलावा दसवीं कक्षा की परीक्षाएं 1.45 बजे से 5 बजे तक 11 से 18 सितंबर तक होंगी।
आठवीं कक्षा की कंपार्टमेंट, श्रेणी सुधार सहित अतिरिक्त विषयों की परीक्षाएं 11 से 18 सितंबर तक 1.45 से लेकर 5 बजे तक होंगी। जमा दो कक्षा की 11 सितंबर को अंग्रेजी, 12 को फिजिकल एजुकेशन और कंप्यूटर साइंस, 13 को गणित, 14 को संस्कृत, 15 को जियोग्राफी, बायोलॉजी, बिजनेस
स्टडी और फ्रेंच/उर्दु, 17 को पॉलिटिक्ल साइंस, 18 को सोशियोलॉजी, 19 को इकोनोमक्स, 20 को हिंदी, 22 को केमिस्ट्री, 24 को हिस्ट्री, 25 को अकाउंटेंसी, फिजिक्स और पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, 26 को ह्यूमन इकोलॉजी और फेमिली
साइंस, जबकि 27 सितंबर को आटोमोबाइल, हेल्थकेयर, इंफोरमेशन टेक्नोलॉजी इनेबल्ड सर्विस, सिक्योरिटी, रिटेल, एग्रीकल्चर और ट्रैवल एंड टूरिज्म विषय की परीक्षा होगी।
दसवीं और आठवीं कक्षा की डेटशीट
दसवीं कक्षा का 11 सितंबर को दूसरे सत्र में हिंदी, 12 को अंग्रेजी, 13 को सामाजिक विज्ञान, 14 को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, 15 को संस्कृत/उर्दु/पंजाबी, 17 को गणित और 18 सितंबर को कला, गृह विज्ञान, वाणिज्य एलिमेंटरी, अर्थशास्त्र, कंप्यूटर
साइंस, आटोमोबाइल, सिक्योरिटी, हेल्थ केयर, इंफोरमेशन टेक्नोलॉजी इनेबल्ड सर्विस, सिक्योरिटी, रिटेल, एग्रीकल्चर और ट्रेवल एंड टूरिज्म, टेलिकाम, फिजिकल एजुकेशन, मीडिया एंड इंटरटेनमेंट और फाइलेंसल लिटरेसी की परीक्षा होगी।
आठवीं कक्षा में 11 सितंबर को विज्ञान, 12 को कला और गृह विज्ञान, 13 को सामाजिक विज्ञान, 14 को हिंदी, 15 को अंग्रेजी, 17 को संस्कृत और 18 सितंबर को गणित विषय की परीक्षा दूसरे सत्र में होगी।