{"_id":"58ad9e774f1c1b2b69b24efd","slug":"hpscb-declared-clerk-result","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य सहकारी बैंक ने घोषित किया क्लर्क भर्ती का परिणाम","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
राज्य सहकारी बैंक ने घोषित किया क्लर्क भर्ती का परिणाम
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 23 Feb 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
राज्य सहकारी बैंक ने सहकारी सभाओं के रिजर्व कोटे के तहत कुल 25 कनिष्ठ लिपिकों की भर्ती का परिणाम घोषित कर दिया है। कुल 25 पदों में से 19 पद प्राथमिक सहकारी सभाओं के कोटे से और 6 पद अन्य सहकारी सभाओं के लिए रिजर्व कोटे से भरे गए हैं।
विज्ञापन
बैंक के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि बैंक की ओर से कनिष्ठ प्रवक्ता के तीन पदों के लिए आयोजित साक्षात्कार का परिणाम भी घोषित कर दिया है। यह प्रवक्ता बैंक के प्रशिक्षण संस्थान के लिए चयनित किए गए हैं। भर्तियों का परिणाम बैंक की आधिकारिक वेबसाइट www.hpscb.com पर अपलोड किया गया है।
विज्ञापन