फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HPPSC yet not declared Subordinate Allied Services Main Exam Result

चार महीने होने लगे, नहीं निकला एलाइड सेवा परीक्षा का परिणाम

Tue, 20 Jun 2017 12:59 PM IST
अरविंद ठाकुर/अमर उजाला, शिमला
अरविंद ठाकुर/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 20 Jun 2017 12:59 PM IST
विज्ञापन
HPPSC yet not declared Subordinate Allied Services Main Exam Result

एलाइड सर्विस-2016 की मेन परीक्षा को हुए चार महीने हो रहे हैं, मगर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने इसका परिणाम अभी तक घोषित नहीं किया है। 71 पदों को भरने के लिए एलाइड सर्विस की मेन परीक्षा 25 और 26 फरवरी को ली गई थी। चार महीने के लंबे इंतजार के बाद भी रिजल्ट घोषित न होने से अभ्यर्थियों में रोष है। 

विज्ञापन


राज्य लोक सेवा आयोग ने मार्च 2016 में आबकारी एवं उद्योग विभाग सहित विभिन्न महकमों में 71 पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे थे। इसकी स्क्रीनिंग परीक्षा 21 अगस्त 2016 को ली गई थी। 26 नवंबर 2016 को स्क्रीनिंग परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया। मेन परीक्षा के लिए लोक सेवा आयोग ने फिर से पास अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे।
विज्ञापन


2016 में 2 माह 10 दिन में निकाल दिया था परिणाम
अलाइड सर्विस-2015 की मेन परीक्षा 5 और 6 मार्च 2016 को हुई थी। दो माह दस दिन बाद 16 मई 2016 को मेन परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया गया था। 8 जून 2016 से इंटरव्यू शुरू हो गए थे और 25 जून को अंतिम रिजल्ट घोषित कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासनिक कारणों से हुई देरी: पठानिया  
राज्य लोक सेवा आयोग के सचिव संजीव पठानिया ने कहा कि प्रशासनिक कारणों से एलाइड सर्विस की मुख्य परीक्षा का परिणाम निकालने में देरी हो गई है। इसका नतीजा जल्द निकाला जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed