फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hppsc will fill 898 posts within a month

HPPSC एक माह में पूरी करेगा 898 पद भरने की प्रक्रिया

Thu, 16 Feb 2017 02:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 16 Feb 2017 02:33 PM IST
विज्ञापन
hppsc will fill 898 posts within a month
हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष केएस तोमर

राज्य सरकार के विभिन्न विभागों से हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग को भेजे गए रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती की प्रक्रिया को युद्ध स्तर पर अंतिम रूप दिया जा रहा है। उच्चत्तर शिक्षा विभाग के महाविद्यालय संवर्ग के सहायक प्राध्यापकों के विभिन्न विषयों के 504 रिक्त पदों और विद्यालय स्तर के स्नातकोत्तर शिक्षक संवर्ग के विभिन्न विषयों के 394 रिक्त पदों के लिए भर्ती की प्रक्रिया आगामी एक माह में पूरी करने की योजना है।

विज्ञापन


ये जानकारी हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष केएस तोमर ने दी। अध्यक्ष ने कहा कि शीघ्र ही मोबाइल ऐप अनुप्रयोग को लांच कर लिया जाएगा। इससे आयोग की ओर से विभिन्न परीक्षाओं के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को कई तरह की जानकारियां उपलब्ध रहेंगी। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय स्तर के लिए सहायक प्राध्यापकों के विभिन्न विषयों के 19 पदों के लिए भर्ती की प्रक्त्रिस्या पहले ही पूरी की जा चुकी है।
विज्ञापन


शेष पदों के लिए साक्षात्कार की तिथियां जल्दी घोषित होंगी। उन्होंने कहा कि आयोग के अस्तित्व के इतिहास में यह पहली बार हो रहा है कि महाविद्यालयों के लिए सहायक प्राध्यापकों एवं विद्यालयों के लिए स्नातकोत्तर शिक्षकों के इतने अधिक मात्रा में रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया का कम से कम समय में पूरा करने का कार्य किया जा रहा है। अन्य विभागों से रिक्त पदों की भर्ती का लक्ष्य पहले ही निर्धारित किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed