मेडिकल अधिकारी छंटनी परीक्षा का परिणाम घोषित, ऐसे करें चेक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयोग की सचिव एकता कापटा ने यह जानकारी देते हुए कहा कि जिन उम्मीदवारों ने छंटनी परीक्षा पास कर ली है, उनको पर्सनेल्टी टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। इस संबंध में उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट पर भी छंटनी परीक्षा परिणाम देख सकते हैं।
रिजल्ट के लिए यहां क्लिक करें
स्टेज मास्टर और माउंटेनरिंग इंस्ट्रक्टर का परिणाम घोषित
वहीं हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने स्टेज मास्टर पोस्ट कोड-611 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। एक पद के लिए उर्वशी रोल नंबर 611000004 उत्तीर्ण घोषित की गई हैं। आयोग ने माउंटेनरिंग इंस्ट्रक्टर के दो पदों के लिए ली गई परीक्षा का परिणाम भी घोषित कर दिया है।
पोस्ट कोड 647 के तहत ली गई इस परीक्षा के अंतिम परिणाम में रोल नंबर 647000010 और 647000013 उत्तीर्ण घोषित हुए हैं। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने कहा कि अभ्यर्थी अपना परिणाम आयोग की वेबसाइट पर भी देख सकते हैं।