फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hppsc recruitment for SET candidates

दस साल से नहीं निकाला सेट, चयन आयोग ने शुरू की भर्ती

Sat, 15 Jul 2017 08:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 15 Jul 2017 08:45 AM IST
विज्ञापन
hppsc recruitment for SET candidates

हिमाचल प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन ने भूगर्भ विज्ञान के असिस्टेंट प्रोफेसर के छह पदों के लिए भर्ती तो शुरू कर दी है, लेकिन इन पदों पर भर्ती के लिए न्यूनतम योग्यता की परीक्षा लेना कमीशन भूल गया है। शायद इसी का नतीजा है कि दस साल से भूगर्भ विज्ञान में सेट (स्टेट एलीजिविलिटी टेस्ट) नहीं निकाला है।

विज्ञापन


कमीशन की इस लापरवाही से भूगर्भ विज्ञान में स्नातकोत्तर कर चुके युवाओं के हाथों से नौकरी का मौका निकल गया है। कमीशन के इस रवैये से भूगर्भ विज्ञान में स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल कर चुके युवाओं में भारी रोष है। भूगर्भ विज्ञान में स्नातकोत्तर युवा लंबे समय से कमीशन से सेट निकालने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन


इतना ही नहीं कमीशन को कई बार लिखित रूप में भी अपना मांग पत्र भेज चुके हैं, लेकिन कमीशन ने सेट नहीं निकाला है। अब इन युवाओं ने साफ तौर पर कह दिया है कि यदि सेट का आयोजन करने के बाद कमीशन इन पदों को नहीं भरता है तो वह न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भूगर्भ विज्ञान में स्नातकोत्तर कर चुके स्टूडेंट्स शिल्पा, ममता, नवजोत, नेहा, दिनेश, सुनील, प्रशांत, अर्पणा, नेहा तलवाड़, सतीश कुमार और दीपिका ने बताया कि वे 13 वर्षों से सेट का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन, कमीशन ने सेट नहीं निकाला है। अब असिस्टेंट प्रोफेसर ज्योलॉजी के छह पद विज्ञापित कर कुछ विशेष छात्रों को फायदा और स्थानीय स्टूडेंट्स को दरकिनार करने का प्रयास किया है।


चयन आयोग को चाहिए कि प्रदेश के छात्रों को भी समान अवसर प्रदान करें। उन्होंने कहा कि चयन आयोग सेट की परीक्षा आयोजित करे, उसके बाद इन पदों को भरें। अन्यथा ज्योलॉजी में स्नातकोत्तर कर चुके स्टूडेंट्स को हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाने को मजबूर होना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed