{"_id":"58a1f2e54f1c1b9a3dd83dbe","slug":"hppsc-recommends-35-years-upper-age-limit-for-himachal-police-services","type":"story","status":"publish","title_hn":"HPPSC: अब 35 की उम्र तक मिलेगा डीएसपी बनने का मौका","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
HPPSC: अब 35 की उम्र तक मिलेगा डीएसपी बनने का मौका
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 14 Feb 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश में डीएसपी बनने के इच्छुक युवाओं के लिए अच्छी खबर है। राज्य लोक सेवा आयोग के तहत होने वाली डीएसपी की भर्ती के लिए प्रदेश सरकार अधिकतम आयु सीमा को 28 से बढ़ाकर 35 करने की तैयारी कर रही है। रिक्रूटमेंट एंड प्रमोशन रूल्स (आरएंडपी रूल्स) में बदलाव का प्रस्ताव भी तैयार कर लिया गया है। विभागीय सूत्रों का कहना है कि कैबिनेट से मंजूरी मिलते ही इसे लागू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
राज्य लोक सेवा आयोग के तहत विभिन्न श्रेणी के पदों के लिए भर्ती होती है। इसमें एचएएस और एचपीएस जैसे विभिन्न श्रेणी के पदों के लिए संयुक्त परीक्षा होती है। अभी तक एचपीएस को छोड़कर बाकी सभी पदों पर आवेदन करने के लिए अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष है, जबकि एचपीएस के लिए अधिकतम उम्र की सीमा 28 साल।
विज्ञापन
लंबे समय से इसे लेकर मांग उठ रही थी कि जब एक ही परीक्षा के जरिये विभिन्न पदों के लिए चयन होता है तो चयन शर्तें अलग-अलग नहीं होनी चाहिए। इसी को देेखते हुए कुछ समय पहले गृह विभाग ने एचपीएस के आरएंडपी रूल्स में बदलाव की कवायद शुरू की।
विज्ञापन
कई महीनों की कवायद के बाद अब विभाग ने वित्त, कानून, कार्मिक विभाग व राज्य लोक सेवा आयोग से बदलाव को लेकर संस्तुति ले ली है। सभी विभागों से मंजूरी मिलने के बाद अब विभाग इस प्रस्ताव को आने वाली कैबिनेट बैठक में ले जाएगा। जहां से मंजूरी मिलने के बाद प्रदेश पुलिस में डीएसपी बनने का सपना देखने वाले युवाओं को फायदा मिलेगा।