पीजीटी भर्ती को आवेदन से वंचित हो जाएंगे हजारों
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीजीटी भर्ती के लिए पात्र होने जा रहे हजारों उम्मीदवार आवेदन करने से वंचित हो सकते हैं। इनका चौथे सेमेस्टर का परिणाम आना बाकी है। 16 अगस्त आवेदन की आखिरी तारीख है। परिणाम घोषित होने के बाद हजारों उम्मीदवार पात्र होंगे, लेकिन आवेदन की तारीख निकल जाने के कारण आवेदन नहीं कर सकेंगे।
सूबे में पहली बार राज्य लोक सेवा आयोग की ओर से पीजीटी भर्ती करवाई जा रही है। इसके लिए पात्र उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करने के लिए कहा गया है। ये आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर 16 अगस्त को 12 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। पात्र होने जा रहे हजारों बेरोजगार युवाओं को आवेदन से वंचित रहने का डर सता रहा है।
परिणाम आने तक आवेदन की तिथि खत्म
वे एक माह में मास्टर डिग्री के चौथे सेमेस्टर का परिणाम आने का तर्क दे रहे हैं। परिणाम आने के बाद पास युवा पीजीटी भर्ती के लिए पात्र होंगे, लेकिन इससे पहले ही आवेदन की तिथि खत्म हो जाएगी। उन्हें भर्ती में शामिल होने का मौका नहीं मिलेगा। सरिता देवी,
लता देवी, आकांक्षा, नेहा, सोनी, अजय, सौरभ, विपुल, राहुल, अनिल, सोनिया, मीनाक्षी, सुनीता, अंजना, कविता, श्यामलाल, गर्जना ठाकुर, कल्पना ठाकुर और सोनिया ठाकुर ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन की तारीख बढ़ाई जानी चाहिए। एक साथ 394 पदों पर भर्ती की जा रही है। इससे अच्छा मौका उन्हें नहीं मिलेगा।
भर्ती के लिए शेड्यूल तय कर लिया गया है। लिखित में आपत्ति या सुझाव देने पर पीजीटी भर्ती की तिथि बढ़ाने पर विचार किया जा सकता है। - संजीव पठानिया, सचिव, प्रदेश लोक सेवा आयोग