{"_id":"5841141e4f1c1b2616de6473","slug":"hppsc-pgt-recruitment-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीजीटी भर्ती: परीक्षा केंद्र फाइनल, अब नहीं बदले जाएंगे ","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
पीजीटी भर्ती: परीक्षा केंद्र फाइनल, अब नहीं बदले जाएंगे
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 03 Dec 2016 01:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सभी पात्र अभ्यर्थियों को उनकी सुविधा के लिए मंडी, धर्मशाला और शिमला में पीजीटी भर्ती की लिखित परीक्षा के लिए निर्धारित तिथियों के अनुरूप परीक्षा केंद्रों का आवंटन पहले ही कर दिया गया है। परीक्षा केंद्रों के आवंटन में परिवर्तन करने के लिए कुछ अभ्यर्थियों से एक सप्ताह पहले आग्रह प्राप्त हुए थे।
विज्ञापन
उनका निरीक्षण करने के बाद जिन अभ्यर्थियों के आग्रह न्यायोचित पाए गए, उन्हें राहत दी गई है। उन्हें सूचित भी कर दिया गया है। आयोग के सचिव संजीव पठानिया ने स्पष्ट किया कि पीजीटी के विभिन्न विषयों के लिए ली जा रही लिखित परीक्षाओं के आवंटित परीक्षा केंद्रों को बदलने के लिए कोई भी कार्यवाही नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
परीक्षाओं के सफल संचालन के लिए आयोग के अधिकारी विभिन्न परीक्षा केंद्रों के लिए रवाना हो चुके हैं। इसलिए सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे इन परीक्षाओं में भाग लेने के लिए आयोग की ओर से आवंटित परीक्षा केंद्रों में ही जाएं। यदि कोई अभ्यर्थी आवंटित परीक्षा केंद्र पर लिखित परीक्षा में नहीं पहुंचते हैं तो यह उनकी अपनी जिम्मेवारी होगी। आयोग उसके लिए किसी भी शर्त पर उत्तरदायी नहीं होगा।
विज्ञापन