{"_id":"578baba04f1c1b9232c4b710","slug":"hppsc-medical-officer-written-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस दिन होगी मेडिकल अधिकारी, एडीओ की लिखित परीक्षा","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
इस दिन होगी मेडिकल अधिकारी, एडीओ की लिखित परीक्षा
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 20 Jul 2016 10:20 AM IST
विज्ञापन
HPPSC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य लोक सेवा आयोग ने विभिन्न श्रेणियों के पदों को भरने के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट का शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके मुताबिक मेडिकल अधिकारी सामान्य विंग की परीक्षा 13 अगस्त को 11 से एक बजे के बीच होगी। ड्रग इंस्पेक्टर के पद के लिए परीक्षा 14 अगस्त और कृषि विकास अधिकारी के लिए 28 अगस्त को 11 एक बजे के मध्य होगी।
विज्ञापन
कॉलेज काडर में सहायक आचार्य वाणिज्य के लिए 29 अगस्त, सहायक आचार्य हिंदी के लिए 30 अगस्त, सहायक आचार्य इतिहास के लिए 31 अगस्त और सहायक आचार्य राजनीति विज्ञान के लिए एक सितंबर को तीन से पांच बजे के बीच होगी। सहायक आचार्य अर्थशास्त्र के लिए दो सितंबर और सहायक आचार्य समाजशास्त्र के लिए तीन सितंबर को 11 से एक बजे के बीच तय की गई है।
विज्ञापन
आयोग के अवर सचिव अशोक गुप्ता ने बताया कि यह अभी टेंटेटिव शेड्यूल है। इस बारे में अपडेट जानकारी के लिए उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट को समय-समय चैक करें। प्रोविजनली एडमिट किए गए उम्मीदवारों को ई-मेल और एसएमएस से जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन