फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HPPSC launched Computer Based Test pattern for all exams in Himachal pradesh

HPPSC: सरकारी नौकरियों के लिए कंप्यूटर पर परीक्षा शुरू, शेडयूल जारी

Thu, 31 May 2018 11:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Thu, 31 May 2018 11:59 AM IST
विज्ञापन
HPPSC launched Computer Based Test pattern for all exams in Himachal pradesh

प्रदेश लोक सेवा आयोग सरकारी नौकरियों के लिए अब कंप्यूटर पर ही परीक्षा लेगा। आयोग ने पहला कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) लिया। यह टेस्ट अर्थ एवं सांख्यिकी विभाग में अनुसंधान अधिकारी की भर्ती के लिए लिया गया। इस परीक्षा की लांचिंग राज्य लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष मेजर जनरल डीवीएस राणा ने की।

विज्ञापन


उन्होंने दावा किया है कि इस विधि से जहां अधिक पारदर्शिता से परीक्षाएं होंगी, वहीं अब रिजल्ट भी चार महीने के  बजाय 12 दिन के भीतर ही आने की उम्मीद है। राज्य लोक सेवा आयोग के कार्यालय में सीबीटी को लांच करने के दौरान आयोग के सदस्य मोहन चौहान, डॉ. रचना गुप्ता, आयोग के सचिव संजीप पठानिया आदि विशेष रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन


आयोग अध्यक्ष मेजर जनरल डीवीएस राणा ने बताया कि सीबीटी को शुरू करने के बाद अब उम्मीदवार चिन्हित केंद्रों में कंप्यूटर पर परीक्षाएं देने के प्रयास करेंगे। यह पूरी प्रक्रिया सुरक्षित है। उम्मीदवारों के लिए आसान है। विभागों से आने वाली संस्तुतियों पर समयबद्ध तरीके से भर्तियां करना संभव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा लेने के बाद परिणाम निकालने के समय में भी चार महीने से 12 दिन तक कटौती की जाएगी। उम्मीदवार रिस्पांस की ऑनलाइन समीक्षा परीक्षा के बाद करीब 30 मिनट तक कर सकेंगे। इससे भर्तियों में मानवीय संचालन की जरूरत को भी कम से कम कर दिया जाएगा। इस परीक्षा के आयोजन में लागत भी कम आएगी।

प्रश्नपत्र छापने का झंझट न होगा, तीन गुणा बढ़ जाएंगी भर्तियां

HPPSC launched Computer Based Test pattern for all exams in Himachal pradesh

प्रश्नपत्रों और उत्तर पुस्तिकाओं को छापने, पैकिंग करने और डिलीवर करने का लंबा झंझट भी खत्म हो जाएगा। इसका पर्यावरण को लाभ होगा। कागज का इस्तेमाल कम होगा। इससे आने वाले समय में भर्तियों में तीन गुणा वृद्धि संभव होगी।

कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) एक जून को- 30 मई, 2018 को अनुसंधान अधिकारी की इस पहली परीक्षा के आयोजन के बाद अब दूसरे कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) का आयोजन एक जून को होगा। एक जून को आयोग उप प्रबंधक आईटी के पद की परीक्षा भी इसी नई विधि से लेगा। 

स्क्रीनिंग टेस्ट सात और आठ जून को- हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सहायक आचार्य के पद के लिए सात और आठ जून को स्क्रीनिंग टेस्ट लेने का फैसला लिया है। संगीत वोकल के लिए यह परीक्षा सात जून को 11 से 1 बजे के बीच राज्य लोक सेवा आयोग के कार्यालय में होगी।

पत्रकारिता एवं जन संचार के लिए यह परीक्षा आठ जून को 11 से 1 बजे के बीच होगी। परीक्षा राज्य लोक सेवा आयोग के सभागार में रखी गई है। यह जानकारी आयोग के सचिव संजीव पठानिया ने दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed