{"_id":"5ad9d2374f1c1b9f098b58ab","slug":"hppsc-issued-revised-schedule-of-shastri-and-police-sub-inspector-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":" HPSSC: शास्त्री और पुलिस सब इंस्पेक्टर की परीक्षा में बदलाव","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
HPSSC: शास्त्री और पुलिस सब इंस्पेक्टर की परीक्षा में बदलाव
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
Updated Fri, 20 Apr 2018 05:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्मचारी चयन आयोग ने शास्त्री और पुलिस सब इंस्पेक्टर की परीक्षा में बदलाव किया है। हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने शास्त्री पोस्ट कोड-635 और पुलिस सब इंस्पेक्टर पोस्ट कोड-584 के पदों को भरने के लिए लिखित छंटनी परीक्षा की तिथि में बदलाव किया है।
विज्ञापन
शास्त्री की परीक्षा 20 मई की बजाय अब 27 मई को सायंकालीन सत्र में होगी। इसी तरह 27 मई को होने वाली पुलिस सब इंस्पेक्टर पोस्ट कोड-584 की परीक्षा 27 मई की बजाय 20 मई को सायंकालीन सत्र में होगी।
विज्ञापन
कर्मचारी चयन आयोग के सचिव डा. जितेंद्र कंवर ने बताया कि आयोग ने राष्ट्रीय संस्कृत संगठन और अन्य अभ्यर्थियों के अनुरोध पर इन परीक्षाओं की तिथियों में बदलाव किया है। मई माह में होने वाली शेष परीक्षाएं निर्धारित समयसारिणी के अनुसार ही होंगी।
विज्ञापन