{"_id":"5888e1de4f1c1bbb7ecf5f00","slug":"hppsc-interview-for-assistant-professors-posts","type":"story","status":"publish","title_hn":"असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों के लिए साक्षात्कार इस दिन से","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों के लिए साक्षात्कार इस दिन से
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 27 Jan 2017 09:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षा विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसरों के पद भरने के लिए शुक्रवार से साक्षात्कार शुरू होंगे। मौसम खराब होने के चलते राज्य लोक सेवा आयोग ने 16 से 20 जनवरी तक प्रस्तावित साक्षात्कार प्रक्रिया को टाल दिया था। अब 27 से 31 जनवरी तक इन पदों के लिए साक्षात्कार लिए जाएंगे।
विज्ञापन
असिस्टेंट प्रोफेसर के पद के अलावा साइंटिफिक आफिसर के पद के लिए भी इस दौरान साक्षात्कार लिए जाएंगे। राज्य लोकसेवा आयोग के अनुसार 27 जनवरी को गृह विभाग के तहत स्टेट फोरेंसिक साइंस लैबोरेटरी में साइंटिफिक आफिसर के पद के लिए साक्षात्कार लिए जाएंगे।
विज्ञापन
असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए शिक्षा विषय, भूगोल और म्यूजिक इंस्ट्रूमेंटल के लिए 27 जनवरी, सोशोलॉजी, भूगोल, म्यूजिक इंस्ट्रूमेंटल विषय के लिए 28 जनवरी, फिजिक्स, अंग्रेजी, म्यूजिक इंस्ट्रूमेंटल विषय के लिए 29 जनवरी, फिजिक्स, अंग्रेजी विषय के लिए 30-31 जनवरी को साक्षात्कार होंगे।
विज्ञापन
बीते साल हुई लिखित परीक्षा में पास हुए आवेदकों के साक्षात्कार लिए जाएंगे। राज्य लोकसेवा आयोग ने निर्धारित तारीखों को साक्षात्कार के लिए बुलाए गए आवेदकों के रोल नंबर वेबसाइट पर अपलोड किए हैं। आयोग की वेबसाइट www.hppsc.hp.gov.in पर साक्षात्कार की निर्धारित तारीख और रोल नंबर वार ब्यौरा दिया गया है।