HPPSC: एलाइड सर्विसेज 2015 का परीक्षा परिणाम घोषित, देखे यहां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश राज्य लोक सेवा आयोग ने एलाइड सर्विसेज 2015 का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। आबकारी एवं कराधान निरीक्षक (ईटीओ) के पद के लिए 36, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति इंस्पेक्टर के पद के लिए 27, प्रसार अधिकारी के पद के लिए 10
और इलेक्शन कानूनगो के पद के लिए छह उम्मीदवारों का साक्षात्कार में चयन किया गया है। ये परिणाम विभिन्न विभागों के 82 पदों के लिए घोषित किया गया है। आयोग के सचिव संजीव पठानिया ने परीक्षा परिणाम घोषित करने की पुष्टि की है।
इसमें ईटीओ के पद के लिए इन्हें मिली सफलता
इसमें ईटीओ के पद के लिए हितेश कुमार, पुष्प राज, विकास भारती, विजया कुमारी, दिनेश कुमार, सुरंजन शर्मा, चतर सिंह, राकेश कुमार, सुशील कंवर, कंवर सिंह, दिनेश शर्मा, गरिमा वासुदेव, संजय कुमार, विवेक कुमार, अनिल कुमार, संदीप कुमार, नितिन त्यागी, बलबीर सिंह, आभा पवार, प्रेमराज नेगी, सुनील कुमार, रचित शर्मा, अंगेश विमल, रमेश कुमार चौहान, मिल्ला राम, शमशेर सिंह, नेतार सिंह, विकाश कुमार, शबनम, कविता कश्यप, कमल चंद, सविंकी मेहता, बलदेव सिंह, राजेश, राजेंद्र कुमार और सुलक्षणा आचार्य का चयन किया गया है।
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निरीक्षक के पद पर इनका हुआ चयन
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निरीक्षक के पद के लिए सौरभ त्रिवेदी, तरुण सूद, दीपक शर्मा, विपना कुमारी, मनीष राणा, नवीन ठाकुर, दिनेश कुमार शर्मा, दीपक दतयाल, आतिश ठाकुर, गौरव शर्मा, बलदेव बलोरिया, विक्रम सिंह, अखिल पिर्टा, रिचा सैणी, लवनीत डोगरा, कुसुमलता आजाद, रजत देष्टा, सुनील कुमार, राजेंद्र सिंह, ममता शर्मा, विकास कुमार, कल्याण सिंह, पदम देव, दिनेश कुमार, अमित कुमार, पिंकी देवी और कंवल प्रीत कौर को चुना गया है।
प्रसार अधिकारी के पद के लिए अनुराग सिंह ठाकुर, दलीप भारद्वाज, रुचिका तोमर, प्रदीप कुमार, सतपाल, प्रवेश कुमार कपूर, अनुज कुमार, अनु कुमारी, मनीष कुमार, काकू राम और सवीन ठाकुर की नियुक्ति की गई है। इलेक्शन कानूनगो के पद पर प्रणित कुमार, सुभाष चंद, हरजीत सिंह, रीमा देवी और ऋषभ शर्मा की तैनाती की गई है।